दिन-रात मानवाधिकार की दुहाई देने वालों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध ली है?

By नीरज कुमार दुबे | Aug 09, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा और अत्याचार की बातें वहां के अधिकारी स्वीकार तो कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्होंने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। कई हिंदू परिवारों ने बताया है कि जब दंगाई उनके घर में दंगा मचा रहे थे, उनकी बहन-बेटियों पर अत्याचार कर रहे थे तब सेना और पुलिस को कॉल किये गये लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आगे आया। भारत में भी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता सरेआम बयान दे रहे हैं कि यहां भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लेकिन एक बात सबको स्पष्ट रहनी चाहिए कि भारत जब तक हिंदू बहुल रहेगा तब तक यहां बांग्लादेश जैसी अशांति और जन विद्रोह की स्थिति पैदा नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Muhammad Yunus ले रहे थे प्रधानमंत्री पद की शपथ, इधर शेख हसीना ने पलट दिया खेल! अवामी लीग ने कर दी नाकेबंदी

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दीं हैं और देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने तथा हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री के अलावा भारत से कई अन्य नेताओं ने भी मोहम्मद यूनुस को बधाई दी है लेकिन हिंदुओं की बात सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ने ही की है। यही नहीं, खुद मोहम्मद यूनुस ने भी अपने देश के लोगों से शांति की अपील करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि इस अपील का ज्यादा असर नहीं हो रहा है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के 50 से अधिक प्रख्यात लोगों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर उनसे समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में फिल्म निर्माता अपर्णा सेन, शिक्षाविद् पवित्रा सरकार और उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली शामिल हैं। पत्र में उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की। बांग्ला में लिखे पत्र में कहा गया है, “बांग्लादेश के लोग तय करेंगे कि देश में किस तरह का राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व आएगा, लेकिन हम वर्तमान प्रशासन और बांग्लादेश के आम लोगों, खासकर छात्र, जो आरक्षण विरोधी और भेदभाव विरोधी आंदोलन के माध्यम से यह परिवर्तन लेकर आये हैं, से अपील करते हैं कि वे प्रत्येक बांग्लादेशी नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें, चाहे उसका धर्म, राजनीतिक संबंध और पेशा कुछ भी हो।”

पत्र में कहा गया है, “हम बांग्लादेश के वर्तमान घटनाक्रम से बहुत चिंतित हैं... बांग्लादेश पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए सिर्फ स्थान के लिहाज से ही पड़ोसी देश नहीं है, बल्कि दिल से भी पड़ोसी है, क्योंकि हम भाषा, संस्कृति और इतिहास साझा करते हैं।” इन जानी-मानी हस्तियों ने कहा कि उन्होंने यह पत्र इसलिए लिखा है क्योंकि देश में उथल-पुथल मची हुई है और उनमें से कई लोगों को बिगड़ते हालात के बारे में दुनिया भर से बांग्लादेशी मित्रों के फोन आ रहे हैं। पत्र की एक प्रति कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को भी भेजी गई है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला