मोहर्रम के दिन मरने वालों को मिलती है जन्नत,अपनी मां से यह सुनकर युवती ने लगाई फांसी

By सुयश भट्ट | Aug 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आत्महत्या का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने मरने के बाद जन्नत जाने के लिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक लड़की ने आखिरी बार अपनी मां से बातें की थी।

दरअसल पूरा मामला इंदौर की रहने वाली राबिया का है जसिने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल आत्महत्या से पहले युवती ने अपनी मां से इमाम हुसैन के बारे में पूछा था कि क्या आज के दिन इमाम हुसैन शहीद हुए थे। और आज मरने वाले लोग क्या जन्नत जाएंगे। जिसका उत्तर देते हुए मां ने कहा कि हां आज के दिन मरने वाले लोग जन्नत जाते हैं। यह उत्तर सुनने के कुछ ही देर बाद लड़की ने अपने कमरे में जाकर कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

इसे भी पढ़ें:CM की फटकार का हुआ असर,सड़क का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम

वहीं मामले का तब पता चला जब रोजा खोलने के लिए युवती को उसके पिता ने बुलाया। लेकिन कमरा नहीं खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया सुर अंदर घुस गए। वहां पर राबिया फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज