Osama Bin Laden की मेजबानी करने वाले हमें उपदेश न दें, UNSC में एस जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान को दिखाया आईना

By अभिनय आकाश | Dec 15, 2022

विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक बड़ा बयान सामने आया है। चीन और पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कुछ देश गुट बनाकर आतंकियों को बचाते हैं। लादेन की मेजबानी करने वाले हमें उपदेश न दें। एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुश्मनों को दो टूक सुनाई है। जयशंकर ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को जायज ठहराना ठीक नहीं है। जिस देश ने ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की हो, जिस देश ने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया हो उस देश के पास उपदेश देने की साख नहीं बची है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में अंतिम चरण में है आतंकवाद, DGP ने कहा- अब बस 23 आतंकवादी बचे हैं

 जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों, फिर चाहे वह महामारी हो, जलवायु परिवर्तन हो, संघर्ष हो या आतंकवाद हो, के खिलाफ प्रभावी प्रतिक्रिया देने पर निर्भर करती है। संशोधित बहुपक्षवाद पर भारत के हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर ने कहा, ‘‘आज हमारा ध्यान स्पष्ट रूप से बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर केंद्रित है। स्वाभाविक रूप से हमारे पास विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम एक सहमति बन रही है कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जब सबसे अच्छे समाधान की खोज करते हैं, तब हमें अपनी बातों से कभी भी इस तरह के खतरों का सामान्यीकरण नहीं करना चाहिए।  

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश