'कांग्रेस के जिन हजार लोगों ने शशि थरूर को दिया था वोट वो जल्द भाजपा में होंगे शामिल', असम CM का दावा

By अंकित सिंह | Nov 12, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिन हजार लोगों ने शशि थरूर के पक्ष में मतदान किया था वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा एक प्रतिष्ठित अखबार के समिट को संबोधित कर रहे थे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनाव में मतगणना से पहले ही परिणाम पता चल गया था और उसे घोषित भी कर दिया गया था। लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहने वाले सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में एकमात्र लोकतांत्रिक लोग वह हजार प्रतिनिधि थे जिन्होंने शशि थरूर को वोट देकर साहस दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: असम के सीएम हिमंत ने कहा- असम स्किल यूनिवर्सिटी पूर्वोत्तर के युवाओं के कौशल को बढ़ाएगी

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा, नड्डा जी का चुनाव कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं। भाजपा में चुनाव नहीं होता है, वहां सिर्फ नियुक्ति होती है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि 2024 तक कई और राज्य में भाजपा की सरकार होगी। पार्टी का विस्तार कार्यक्रम अभी भी चालू है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने हाल में ही प्रधानमंत्री को लेकर बहुत कुछ बोला। मैं इसमें कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता क्योंकि वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगी। लेकिन प्रधानमंत्री के साथ राज्य के हर मुख्यमंत्रियों को अच्छे संबंध रखने चाहिए। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास