जम्मू कश्मीर में आठ हजार करोड़ रूपये विकास कार्यों के लिए निर्धारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2018

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राज्य में दशकों से रूके पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए आठ हजार करोड़ रूपये की धनराशि निश्चित की गई है। उन्होंने प्रशासन को परियोजनाओं को सही समय पर पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसी सभी परियोजनाओं को ,जो समुचित संसाधन के अभाव में दशकों से लटकी हुई थीं, उन्हें पूरा करने के लिए आठ हजार करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित कर दी गई है।

विकास परियोजनाओं के पूरा होने में अत्यधिक देरी होने से न केवल उनकी लागत बढ़ती है, अपितु इससे जनाक्रोश को बढ़ावा मिलता है क्योंकि उनसे लोगों को ही लाभ नहीं मिल पाता।’’ बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और खेल से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। वह देरी से चल रही परियोजनाओं को पूरा करने की कार्ययोजना को लागू करने की समीक्षा बैठक में भाग ले रहे थे। उन्होंने लंबित परियोजनाओं के लिए जिओ टैगिंग करने को भी कहा। 

मुख्य सचिव (वित्त) नवीन के चौधरी ने कहा कि 1,014 परियोजनाओं के लिए 2171.90 करोड़ रूपये अनुमोदित किए गए हैं। ये राशि नवगठित जम्मू कश्मीर आधारभूत विकास वित्त निगम के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला