जॉर्ज फ्लॉयड का आज होगा अंतिम संस्कार, 5,000 लोगों ने मास्क और दस्ताने पहन कर मनाया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

ह्यूस्टन। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर शोक मनाने के लिए यहां एक चर्च के बाहर देश भर के हजारों शोकाकुल लोग जमा हुए। दो हफ्ते पहले हुई फ्लॉयड की मौत और नस्ली अन्याय को लेकर अमेरिका तथा अन्य देशों में प्रदर्शन अब भी जारी हैं। ह्यूस्टन के रहने वाले, 46 वर्षीय फ्लॉयड को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने हथकड़ी लगाकर जमीन पर गिरा दिया था और उसकी गर्दन को तब तक अपने घुटने से दबाये रखा था जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। उसकी मौत के खिलाफ देश भर में हिंसक प्रदर्शन हुए जहां प्रदर्शनकारियों के एक धड़े ने पूरे अमेरिका में लूट और दंगों को अंजाम देकर बर्बादी का मंजर पैदा कर दिया। फ्लॉयड का शव शनिवार को ह्यूस्टन लाया गया और जहां मंगलवार को उसे दफनाया जाना है। उसके शव को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर से शाम छह बजे तक छह घंटे तक के लिए रखा गया और इस दौरान चिलचिलाती धूप में 5,000 शोकाकुल लोग मास्क और दस्ताने पहने कतार में खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी नहीं सुधरें लोग, सोशल मीडिया पर किया Racist कमेंट

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने सोमवार को जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने फ्लॉयड के परिवार को उसके सम्मान में टेक्सास कैपिटल में फहराया गया एक झंडा भी सौंपा। अबॉट ने पुलिसिया तंत्र में सुधार को समर्थन देने का भी संकेत दिया। उधर, फ्लॉयड की मौत को दो हफ्ते गुजर जाने के बाद भी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे और चार्लोट-मेकलेनबर्ग के पुलिस अधिकारी को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सीएमपीडी कैप्टन ब्रेड कोच को नारेबाजी करते हुए घेर लिया और एक श्वेत पुरुष प्रदर्शनकारी ने उनके बाल काट दिए।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट