अफगानिस्तान से भाग रहे हजारों लोग, ईरान में ले रहे शरण; शरणार्थी संकट बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2021

तेहरान। अफगानिस्तान से हजारों लोग भागकर रोजाना पड़ोसी देश ईरान में शरण ले रहे हैं और यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे यूरोप में शरणार्थी संकट का मुद्दा गहराएगा। देश के एक शीर्ष सहायता अधिकारी ने यह जानकारी दी। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) के महासचिव जेन इगलैंड ने इस सप्ताह अफगानिस्तान की सीमा से लगे पूर्वी ईरान के करमन प्रांत के समीप शरणार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने आगाह किया है कि अगर अफगानिस्तान से शरण की तलाश में लोग भागकर ईरान आते रहे तो इससे यूरोप प्रभावित हो सकता है। बुधवार को अपने दौरे के अंतिम दिन इगलैंड ने तेहरान में एजेंसी से बातचीत में कहा कि तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान से भाग रहे लोगों को उम्मीद, भोजन और देखभाल प्रदान करने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Pakistan-Qatar की मध्यस्थता का बड़ा असर, America-Iran में Peace Deal का 60 दिन का Roadmap तैयार

चुप रहो, बेकार लोग..., आखिर क्यों अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे

अपने घरों की ओर भी लौटें घरेलू पर्यटक

Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा, AIADMK का Walkout, EPS बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही