ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले हजारों लोगों ने किया वाशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2025

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से दो दिन पहले हजारों लोग राजधानी वाशिंगटन डीसी में एकत्र हुए और उनकी नीतियों का विरोध किया। ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे।

जनवरी 2017 में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के समय भी ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन हुआ था। तीन अलग-अलग पार्कों से शुरू हुए विरोध मार्च लिंकन मेमोरियल के निकट समाप्त हुए।

पीपुल्स मार्च की तरफ से कहा गया, “सामूहिक विरोध प्रदर्शन हमारे समुदायों को यह दिखाने का सबसे प्रभावी तरीका है कि हम पहले से ही नतमस्तक नहीं हैं या फासीवाद के आगे नहीं झुक रहे हैं। हम उन्हें भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

समूह के सदस्यों में अबॉर्शन एक्शन नाउ, टाइम टू एक्ट, सिस्टरसॉन्ग, विमेंस मार्च, पॉपुलर डेमोक्रेसी इन एक्शन, हैरियट्स वाइल्डेस्ट ड्रीम्स, द फेमिनिस्ट फ्रंट, नाउ, प्लांड पैरेंटहुड, नेशनल विमेंस लॉ सेंटर एक्शन फंड, सिएरा क्लब और फ्रंटलाइन शामिल हैं।

एक प्रदर्शनकारी ब्रिटनी मार्टिनेज ने ‘यूएसए टुडे’ से कहा, “हम वास्तव में महिलाओं, समानता, आव्रजन, हर उस चीज का समर्थन करते हैं जिसके बारे में हमें लगता है कि अभी हमारे पास ज्यादा कहने को कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव