Japan में Earthquake के कारण रातोंरात बेघर हुए हजारों लोग अनिश्चितता की स्थिति में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2024

जापान के पश्चिमी तट पर एक सप्ताह पहले आए भूकंप के कारण रातोंरात बेघर हुए हजारों लोग थकान और अनिश्चितता की स्थिति में जी रहे हैं। भूकंप के कारण अब तक कम से कम 161 लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग लापता हैं।

प्राधिकारियों ने इशिकावा प्रांत में नोतो प्रायद्वीप में भूस्खलन के खतरे की चेतावनी दी है, जहां भूकंप आए थे। बर्फबारी से यह खतरा बढ़ गया है। भूकंप में मरने वाले लोगों में से 70 की मौत वाजिमा, 70 की सुजु, 11 की अनामिजु और बाकी लोगों की मौत चार शहरों में हुई।

कम से कम 103 लोग अभी लापता हैं, 565 घायल हैं और 1,390 मकान ध्वस्त हो गए हैं या काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूकंप के बाद करीब 30,000 लोग स्कूलों, सभागारों और अन्य बचाव केंद्रों में रह रहे हैं और उन्हें कोविड-19 संक्रमण के मामले तथा अन्य बीमारियां होने की चिंता है। आश्रय गृहों में लोग अब भी ठंडे फर्श पर सोने को मजबूर हैं। कई लोग थकान और चिंता से त्रस्त हैं और कई शोकाकुल हैं।

प्रमुख खबरें

10,000 फर्जी SIM का मास्टरमाइंड Guwahati से गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन

Kitchen Hack: पतले दूध से भी बनेगा एकदम Soft Paneer, बस फॉलो करें ये Pro Tips

मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

नई Renault Duster का BNCAP में धमाका, सेफ्टी में मिली शानदार 5-Star Rating