गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत नौ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, राज्य में मचा हड़कंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

मेरठ।  मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर मेरठ सहित नौ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधीक्षक को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को मंगलवार को इस तरह का पत्र मिला है, जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन के अलावा कैंट स्टेशन, परतापुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन स्थित थाना जीआरपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 505/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत

इस पत्र में मेरठ समेत गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों के अलावा छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। मेरठ में मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।

प्रमुख खबरें

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह