जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2024

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित डुमना हवाई अड्डे को एक अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी साबित हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

हालांकि यह फोनकॉल फर्जी निकली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। बीते नौ दिनों में 170 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi