महिला डॉक्टर की तस्वीरों को एडिट कर बनाया अश्लील, आरोपी ने कर डाली यह डिमांड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के​ बिलासपुर जिले की पुलिस ने महिला चिकित्सक की कथित अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला चिकित्सक की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में महिला ​चिकित्सक की एडिट (संशोधित) की हुई अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने के आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला डॉक्टर के पति ने पुलिस को बताया कि दांते की मांग की अनदेखी करने पर 21 मार्च को कोरियर के माध्यम से उनके चिकित्सक ससुर के क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें रकम नहीं देने पर उनकी बेटी (महिला चिकित्सक) की फोटो वायरल करने की धमकी दी गयी। महिला डॉक्टर के पति ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास (महिला चिकित्सक की मां) के मोबाइल में भी व्हाट्सअप संदेश भेजकर रकम नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी गयी। गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चिकित्सक अशोक दांते के खिलाफ भयादोहन और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Puri Rath Yatra 2026 | 13,000 जवान और NSG कमांडो तैनात, जलभराव रोकने को लगे पंप, पुरी रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच