उत्तर प्रदेश: किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

बागपत (उत्तर प्रदेश)। बागपत जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों पर अनुसूचित जाति की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले से ही शादीशुदा शहजाद नामक 26 वर्षीय युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

गत 17 जुलाई को हालत बिगड़ने पर डाक्टर के पास ले जाने की जिद की तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बहाने एक साल पहले उसका धर्मांतरण भी कराया गया और उसे जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया। कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा