अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे ‘ट्रांस अरुणाचल’ राजमार्ग पर तापी गांव के पास हुई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घायलों और शवों को निकालने में मदद की। सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी और सभी सैन्य अधिकारी बहादुर हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश में अपना कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।’’ मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सैन्य कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘‘ऊपरी सुबनसिरी जिले में तापी के पास हुए एक दुखद हादसे में तीन सैन्यकर्मियों - हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष कुमार - की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान के साथ याद किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं भगवान बुद्ध से बहादुर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम मणि पद्मे हुम्।

प्रमुख खबरें

जहां हुई CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, वहां चला बुलडोजर!

CM Yogi ने UPCOS लॉन्च कर पिछली सरकारों पर साधा निशाना, आउटसोर्स कर्मचारी बोझ नहीं, संपत्ति हैं

Tatsuya Fujimoto बने Iffco-Tokio General Insurance के नए MD and CEO, Subrata Mondal की ली जगह

Maharashtra Government का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए 70 साल पुरानी Mandatory Hindi Exam खत्म