Kulgam Encounter | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, आतंकी संगठन PAFF ने ली जिम्मेदारी

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2023

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कम से कम तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों से एक आतंकी ने चार एके-47 राइफलें छीन लीं।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद हो गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: Bulldozer Action In Haryana | दंगों के कुछ दिनों बाद, 'मुख्यमंत्री के आदेश पर' हरियाणा के नूंह में बुलडोजर कार्रवाई

ऑपरेशन हलाण, कुलगाम 

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऑपरेशन हलाण, कुलगाम। कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।’’ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, Yoga for Healthy Ageing से देगी बड़ा संदेश

बेटे की मेहनत रंग लाई , Team India में Vaibhav Suryavanshi के चयन पर भावुक हुआ परिवार

Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra