नोएडा में समाचार चैनल के कार्यालय से चोरी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

नोएडा (उप्र)। पुलिस ने नोएडा में फेस-वन थाना क्षेत्र के सेक्टर चार स्थित एक निजी समाचार चैनल के कार्यालय से सामान चोरी करने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थाना फेस-वन के थानाध्यक्ष विरेश पाल गिरि ने बताया कि पुलिस ने समाचार चैनल के कार्यालय से चोरी करने के आरोप में अजय कुमार, समीर तथा कृष्ण कांत को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: Kubbra Sait का चौंकाने वाला खुलासा, 17 साल की उम्र में चाचा ने किया रेप, कहा - 'मेरी माँ के सामने मुझे चूमता था'

उन्होंने बताया कि पुलिस को तीनों आरोपियों के पास से चैनल के कार्यालय से चोरी किए गए छह सीपीयू, एलसीडी टीवी, दो कैमरे आदि मिले। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा