अंडमान के होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में तमिलनाडु में तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

पोर्ट ब्लेयर स्थित एक होटल व्यवसायी की हत्या के संबंध में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तीन निवासियों को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस जांच के अनुसार, अली 27 जुलाई को एक व्यावसायिक यात्रा पर चेन्नई गए थे और उसी दिन लापता हो गए। उनके परिवार के सदस्यों ने पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन थाने में इसकी सूचना दी और शुरू में 28 जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए चेन्नई में एक विशेष पुलिस दल को नियुक्त किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, चेन्नई में सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण ने पुष्टि की कि नियामत अली चेन्नई हवाई अड्डे से वंडलूर क्षेत्र तक गए थे, जहां उन्हें आखिरी बार एक छात्र के साथ देखा गया था।

उन्होंने कहा, छात्र ने महत्वपूर्ण सुराग दिए और तकनीकी, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दल ने तीन संदिग्धों की पहचान की। बाद में यह सामने आया कि आरोपियों ने नियामत अली की एक कार में गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव के साथ कार को आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर फेंक दिया गया था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे व्यावसायिक दुश्मनी थी।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन