MP में हुए कन्यादान घोटाले में सीईओ सहित तीन गिरफ्तार, EOW कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Feb 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना घोटाला मामले में सिरोंज जनपद के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीईओ के अलावा दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। इन पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में शहरों के नाम बदलने पर सियासत हुई शुरू, बीजेपी कांग्रेस हुई आमने-सामने 

बताया जा रहा है कि सीईओ शोभित त्रिपाठी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 18 करोड़ से अधिक का घोटाला करने का आरोप है। शोभित त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से पैसों की निकासी के लिए कागज पर 3,500 जोड़ों की शादी करा दी। 

वहीं यह घोटाला दिसंबर महीने में उस वक्त उजागर हुआ था जब सिरोंज से बीजेपी के ही विधायक ने इसे विधानसभा में उठाया था। उमाकांत शर्मा ने शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में बताया था कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सिरोंज जनपद में बड़ा घोटाला हुआ है।

इसे भी पढ़ें:सरकार विधानसभा चुनावों के बाद एमएसपी समिति गठित करने के लिए प्रतिबद्ध : तोमर 

इसी के साथ ही प्रश्न काल के दौरान उमाकांत शर्मा ने कहा था कि कोरोना काल में सिरोंज जनपद में 6 हजार विवाह हुए। इसके लिए विवाह सहायता योजना के तहत भवन व अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह में कन्यादान के नाम पर 51-51 हजार की राशि आवंटित की गई। 

उमाकांत शर्मा ने कोरोना काल में इतनी बड़ी संख्या में विवाह होने का मसला उठाते हुए रिश्वतखोरी का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए 20-20 हजार की रिश्वत ली गई। इसके जवाब में श्रम मंत्री बृजेंद्र सिंह ने भी स्वीकारा था कि सरकार को सिरोंज जनपद में विवाह सहायता योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है।

इसे भी पढ़ें:MP में बदले शहरों के नाम, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, सीएम शिवराज ने की घोषणा 

आपको बता दें कि यह मसला उठाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी चिंता जाहिर की थी। गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही के दौरान शिवराज सरकार को इस मामले की गहन पड़ताल करने के लिए कहा था। उमाकांत शर्मा ने सिरोंज जनपद के सीईओ को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी करार दिया था।

प्रमुख खबरें

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी

40-50 साल बाद Bastar Naxal-मुक्त, CM Sai ने मांगी सड़क योजना में विशेष छूट

अब E20 को लेकर बड़ा हंगामा: पूनावाला भूख हड़ताल पर, केजरीवाल शुरू करेंगे कैंपेन