मणिपुर में 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को करीब 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंर्तगत एलेक्स फार्म से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 9.8 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जिसे 225 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि बरामदगी के संबंध में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर