तेंदुए की खाल सहित तीन गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Jul 06, 2020

जबलपुर। वन विभाग की वाइल्ड लाईफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो जबलपुर और छत्तीसगढ़ वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन व्यक्तियों को वन्य प्राणी तेंदुए की खाल और अन्य अंगों के साथ गिरफ्तार किया है। वन्य प्राणी अवययों का अन्तर्राज्यीय अवैध कारोबार करने वाले डिण्डोरी निवासी रामसिंह और भगवानी तथा अनूपपुर निवासी शक्ति सिंह को डिण्डोरी जिले में अमरकंटक रोड ग्राम जगतपुर से गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश वन्य प्राणी मुख्यालय को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। तीनों आरोपियों को विशेष टीएसएफ न्यायालय जबलपुर में पेश किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या इसमें एक संगठित गिरोह शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं, जिसकी विवेचना की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली