Mandsaur में एक घर से पति-पत्नी सहित तीन के शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

मध्यप्रदेश के मंदसौर में बुधवार को एक मकान में गोली चलने की घटना सामने आने के बाद तीन लोगों को मृत अवस्था में पाया गया, जिनमें पति-पत्नी शामिल हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा कि दंपति गहनों का कारोबार करते थे और घटना के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कुछ भी कह पाना मुश्किल है लेकिन संभवतः किसी विवाद के कारण यह घटित हुआ है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी