लगातार तीन धमाकों से दहला काबुल, 7 की मौत, 21 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को तीन धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। काबुल और अफगानिस्तान भर में हिंसा बढ़ने के बीच ये विस्फोट हुए हैं। तालिबान के साथ शांति वार्ता के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों के बावजूद धमाकों में लोगों की जानें जा रही हैं।

अभी किसी समूह ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक प्रचार अभियान शुरू होने के महज तीन दिन पहले ये धमाके हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ जब मोटरसाइकिल पर आए एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी काबुल में एक बस को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि बस खदान एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की थी और उन्होंने आगाह किया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कार बम विस्फोट सहित दो अन्य धमाके भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौत हुई है और 21 अन्य घायल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह संख्या सभी धमाकों की है या पहले धमाके की।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Microsoft Server Poblem | माइक्रोसॉफ्ट को बड़ा झटका: Outlook, Teams और Copilot समेत कई सेवाएं ठप, लाखों यूजर हुए परेशान

Yuanjun Tang को Manhattan Court ने नहीं सुनाई जेल, चीन के लिए जासूसी का जुर्म स्वीकारा था

Jammu and Kashmir Police का बड़ा एक्शन! राजौरी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सरगना की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Philadelphia के पास Delaware नदी पर बने ड्रॉब्रिज से मालवाहक जहाज टकराया, यातायात ठप