जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इससे एक दिन पहले जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गये थे।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उककिशोर भी मारा गया जो कथित रूप से मानसिक रूप से कमजोर था। अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक नाका पार्टी पर क्रालगुंड इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान मौके पर शहीद हो गये।

इसे भी पढ़ें: थल सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान के सभी आतंकी कृत्यों का करारा जवाब देगा भारत

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने जब जवाबी गोलीबारी की तो दोनों पक्षों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में 15 साल का एक किशोर मोहम्मद हाजिम भट भी मौके पर मारा गया। उन्होंने बताया कि वह कथित रूप से मानसिक रूप से विकलांग था। अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिये अतिरिक्त बलों को मौके पर भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर