Purnea में नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, जांच में जुटा प्रशासन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के थारी राजो पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास हुई।

धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, चंद्राही-शंकर चौक इलाके के पांच बच्चे बुधवार दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने गए थे। कुछ देर बाद उनमें से दो बच्चे वापस घर लौट आए, जबकि अन्य तीन डूब गए।

स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले