Pakistan में ड्रोन के रिहायशी इलाके में गिरने से तीन बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आवासीय क्षेत्र में ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना के तुरंत बाद बचाव और सुरक्षाकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल प्राधिकारियों ने पुष्टि की है कि घायल बच्चा खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों बच्चों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

इस घटना से इलाके के निवासियों में दहशत और भय फैल गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ड्रोन किस प्रकार का है और दुर्घटना किस वजह से हुई।

प्रमुख खबरें

ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम