उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, सभी को निलंबित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

बरेली। बरेली जिला मुख्यालय के सुभाष नगर चुंगी पर तीन सिपाहियों ने कथित तौर पर रुपये नहीं देने पर एक कैंटीन संचालक की पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुभाष नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार राय ने बताया कि तीन सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनु के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

शिकायत में कहा कि रुपये देने से मना करने पर वे झगड़ा करने लगे और वहां से चले गए। पांच मिनट बाद लौटे और चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि तीनों को शनिवार को निलंबित कर दिया है। तीनों की तैनाती पुलिस लाइन में है। राय ने बताया कि सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

प्रमुख खबरें

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?

Satya Niketan Building Collapse: 7 मौतों के बाद एक्शन में MCD, Deputy Commissioner सहित 5 अधिकारी सस्पेंड