गुजरात चुनाव: ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गढ़वी के सामने त्रिकोणीय मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2022

खंभालिया (गुजरात)। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी खंभालिया से मैदान में हैं, जिसके चलते इस सीट पर सबकी नजरें हैं। गढ़वी को इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना होगा, जहां से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विक्रम मदाम को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने मुलुभाई बेरा को उतारा है। ‘आप’ में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक लोकप्रिय गुजराती समाचार वाचक रहे गढ़वी की छवि अच्छी है और वह राज्य में अपनी पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में उभरे हैं, लेकिन चुनावी जानकारों का कहना है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के सामाजिक समीकरण उनके लिए एक चुनौती हैं।

इसे भी पढ़ें: द्वारका विधानसभा सीट पर 32 वर्षों से नहीं हारा है ये उम्मीदवार, अन्य पार्टियों के लिए होने वाली है मुश्किल

‘आप’ के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गढ़वी रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि मुकाबला उनके दलों के बीच है और ‘आप’ इस लड़ाई में तीसरे स्थान पर रहेगी। हालांकि, ‘आप’ सदस्यों का कहना है कि परंपरागत रूप से दोनों बड़े दलों को उनकी पार्टी के आने से “झटका” लगा है। भाजपा ने 2007 और 2012 में यह सीट जीती थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में वह कांग्रेस से हार गई थी। कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में यह सीट बरकरार रखी थी। खंभालिया देवभूमि द्वारका जिले में पड़ता है, जो सौराष्ट्र क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े