चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

बस्ती (उप्र)। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात की है और एक घायल जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये जवानों की पहचान हीरालाल (51) जयप्रकाश (44)और धर्मेंद्र राम (43)के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी को इस चुनाव में नहीं, भविष्य का विकल्प मानते हैं पूर्वांचल के कई मुसलमान

पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान कराकर बृहस्‍पतिवार की रात को ये जवान सातवें चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जवानों के वाहन को टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने गाड़ी में फंसे जवानों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय