दतिया में लगेगा तीन दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं के लिए रहेंगे रोजगार अवसर

By दिनेश शुक्ल | Feb 20, 2021

भोपाल । मध्य प्रदेश के दतिया में राज्य शासन द्वारा तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 से 28 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित मेला 25 फरवरी को शासकीय हाई स्कूल‍ सिविल लाइन, 26 फरवरी को जनपद कार्यालय केंपस भांडेर और 27 फरवरी को जनपद कार्यालय केंपस सेवढ़ा में आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चम्बल के संत हरिगिरी महाराज शराबबंदी के खिलाफ मुरैना से शुरू करेंगे अभियान

इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त तिथिवार आयोजन स्थल पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। आवेदन के लिये क्यू-आर कोड स्केन कर गूगल शीट पर या मेला स्थान पर भी नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे विकासखंड प्रबंधक दतिया के मोबाइल नंबर- 8319333804, जिला रोजगार कार्यालय दतिया में 07522-234564, विकासखंड प्रबंधक सेवढ़ा मोबाइल- 7354224581 और विकासखंड प्रबंधक भांडेर के मोबाइल- 7987724256 पर संपर्क कर सकते हैं। मेले में उपस्थित होने वाले सभी आवेदकों को कोविड-19 के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। मेले में बिना मास्क के प्रवेश पूर्णत: वर्जित होगा। 

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान