California में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2023

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार की सुबह गोलीबारी की हुई नवीनतम घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के सार्जेंट फ्रैंक प्रेसियाडो ने लॉस एंजिलिस के नजदीक बेवर्ली क्रेस्ट में देर रात दो बजकर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों को गोली मारी गई उनमें चार बाहर थे जबकि मारे गए तीन लोग वाहन में सवार थे।

प्रेसियाडो ने कहा कि उनके पास गोलीबारी की वजह की जानकारी नहीं है और यह भी नहीं पता कि घटना आवास में हुई या बाहर। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में इस महीने यह गोलीबारी की चौथी घटना है। गोलीबारी की यह घटना लॉस एंजिलिस के उपनगर स्थित डांस हॉल में गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें 11 लोग मारे गए थे और नौ अन्य घायल हुए थे।

गत सोमवार को भी बंदूकधारी ने सैन फ्रांसिस्को के दो मशरूम फार्म में गोलीबारी कर सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और एक को घायल कर दिया था। गोलीबारी की इन घटनाओं से राज्य को झटका लगा है जहां पर सबसे सख्त बंदूक कानून लागू है और गोलीबारी की घटनाओं में मौत की दर सबसे कम है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

CM Rekha Gupta का बड़ा बयान- अब Kashmir नहीं, Tulip देखने Delhi आइए , Flower Festival का उद्घाटन

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकन

Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Rajya Sabha की सभी सीटों पर जीत का दावा, 5 मार्च को नामांकन