मप्र के गुना जिले में तेज रफ़्तार कार के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुना-आरोन रोड पर बजरंगगढ़ गांव के पास तड़के करीब तीन बजे घटी। अधिकारी ने बताया कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरोन से गुना आ रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चार घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.

Liverpool ने डिफेंस मजबूत करने की तैयारी की, जेरेमी जैकेट पर चेल्सी को पछाड़ा

Kylian Mbappe के स्टॉपेज टाइम पेनल्टी से रियल मैड्रिड की जीत, बार्सिलोना से फासला घटा