मिजोरम में 75 मरीजों में कोविड-19 के तीन स्वरूप पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

आइजोल। मिजोरम में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 मरीजों में, इस वायरस के कम से कम तीन अलग स्वरूप पाए गए हैं। इन मरीजों के नमूने सामान्य तौर पर ही चुने गए थे और इन्हें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था। राज्य के नोडल अधिकारी और कोविड-19 पर आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. पचुआउ ललमालसाव्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि करीब 100 नमूनों में से, भारत में पाए गए अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) के 73 मामले और एक-एक मामला ब्रिटेन के अल्फा (बी.1.1.7) और इटा (बी.1.525) का पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एयर इंडिया के 56 कर्मचारियों की हुई मौत: सरकार

उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति का अभी पता नहीं लगाया गया है। एक अध्ययन का हवाला देते हुए पचाऊ ने कहा कि इटा स्वरूप अधिक खतरनाक है क्योंकि इसमें 69 प्रतिशत मरीजों को आईसीयू में इलाज कराने की जरूरत पड़ी। उन्होंने बताया कि डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों में मृत्यु दर 0.1 प्रतिशत, अल्फा स्वरूप में दो प्रतिशत और इटा स्वरूप में 2.7 प्रतिशत पायी गयी।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर