By सत्य प्रकाश | Dec 24, 2021
अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन स्कूली छात्राओं की मौत से कोहराम मच गया. तीनों छात्राएं आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया. इस हादसे में ट्रक के नीचे चार छात्राएं आ गई. जिसमें तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर आज तड़के का बताया जा रहा है.इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है. सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रह कर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।