मद्रास HC के तीन जज पाए गए थे कोविड​​-19 से संक्रमित, वीडियो कांफ्रेस से होगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के कोविड​​-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक समिति ने न्यायाधीशों के आवासों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीमित पीठों के साथ सुनवाई करने का फैसला किया। सूत्रों से यह जानकारी मिली। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को दिए 65-65 लाख देगी महाराष्ट्र सरकार

अदालत के सूत्रों ने कहा कि दो खंडपीठ और चार न्यायाधीश तत्काल मामलों को उठाएंगे और सोमवार से सुनवाई उच्च न्यायालय परिसर से नहीं बल्कि न्यायाधीशों के आवास से की जाएगी। यह प्रतिबंध राज्य भर के अधीनस्थ न्यायालयों पर भी लागू होगा। वर्तमान में नौ जिला अदालतों को सुनवाई की अनुमति दी गई थी। उच्च न्यायालय परिसर 30 जून तक बंद रहेगा।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती