Bengaluru के बाहरी इलाके में कार-बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास तेज गति से जा रही एक कार के केएसआरटीसी बस से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बुधवार देर रात लालगोंडानहल्ली गेट के पास हुई।

कार में सवार तीनों व्यक्तियों — मोहन कुमार (33), सुमन (28) और सागर (23) की इस हादसे में मौत हो गई। ये तीनों ही देवनहल्ली तालुक के सादाहल्ली के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चिकबल्लापुर से देवनहल्ली की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पार कर केएसआरटीसी बस से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था, Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

वंदे मातरम थोपना Constitution के खिलाफ, Home Ministry के निर्देश पर Jamiat Chief का कड़ा ऐतराज

Bangladesh में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान, BNP-Jamaat के बीच कड़ी टक्कर, शाम से शुरू हो जायेगी मतगणना

Ghooskhor Pandat Title Change | Supreme Court की फटकार के बाद क्या बदलेगा घुसखोर पंडत का नाम? कहा- यह एक खास समुदाय को बदनाम करता है