कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

 कर्नाटक के मंगलुरु में दो टैंकर, एक ऑटोरिक्शा और एक एसयूवी के एक के पीछे एक टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह लगभग 11.15 बजे पनाम्बुर चौराहे पर हुआ। उन्होंने बताया कि एक गाय अचानक सड़क पार करने लगी जिससे मुल्की से मंगलुरु आ रहे गैस टैंकर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस टक्कर के कारण एसयूवी सड़क के बाईं ओर धकेल दी गई। इस क्रम में दोनों टैंकरों के बीच ऑटो रिक्शा फंस गयी। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक और उसमें सवार दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर दृश्यता स्पष्ट थी और मार्ग यातायात सामान्य था। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि तेज गति या ब्रेक फेल होने के कारण पिछे वाले टैंकर ने वाहन से नियंत्रण खोया या नहीं।

टैंकर के चालक और एसयूवी चालक को गंभीर चोट नहीं आयी है। मंगलुरु-उड्डीपी मुख्य मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, क्योंकि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन तैनात की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें