By Prabhasakshi News Desk | Jan 24, 2025
बलिया (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात्रि मोटरसाइकिल और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार शुभम सोनी (25), मनीष जायसवाल (23) तथा लव जायसवाल (22) के साथ ही टेंपो चालक शिवम वर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।