भाजपा की नई कार्यकारणी में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य सहित तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

By दिनेश शुक्ल | Sep 26, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अध्यक्ष पद सम्हालने के आठ महिने बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन कर दिया। जिसमें मध्य प्रदेश को अहम जिम्मेदीरी दी गई है। जहाँ भाजपा द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों में राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महामंत्री पद से हटा दिया गया है, वही राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय को यथावत रखा गया है। जबकि मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वही अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता और शिवराज सरकार में मंत्री रहे लाल सिंह आर्य को सौंपी गई है।  राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सम्हाल रहे कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पद पर यथावत रखा गया है। वह अमित शाह की टीम में भी राष्ट्रीय महामंत्री का पद सम्हाल रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज की घोषणाओं का हिसाब लगाया जाये तो भारत सरकार का बजट भी कम पड़ जाए : कमलनाथ

भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है। नड्डा ने अपनी टीम में महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी है। नई टीम में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढाकर 23 कर दी गई है। उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की नई टीम को एक ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Iran को दो टूक, Global Oil Supply में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं होगी

Online Fraud पर RBI का सख्त शिकंजा, UPI यूजर्स के लिए आए ये 5 बड़े Security Rules

Gold Price Crash: मार्च में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 12% सस्ता हुआ सोना, जानें वजह

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन