Manipur में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

मणिपुर पुलिस ने इंफाल वेस्ट जिले से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी-एन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि उनके पास से पांच मोबाइल फोन और चार लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात का संदेह है कि उनके पास से जो हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं वे पूर्व में सुरक्षा बलों से लूटे गए थे।

पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी-एन के गिरफ्तार सदस्यों की पहचान एल एलिन, हेरिश माइबम और बेला ओइनम के रूप में की गई। उसने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पिछले साल मई में पहली बार दो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में बार-बार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। हिंसा की घटनाओं में अब तक कुल मिलाकर 219 लोग जान गंवा चुके हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई