Noida में बावरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, कारतूस भी जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, “ये लोग मूलतः पंजाब के रहने वाले हैं। यहां वे मोटरसाइकिल पर चेन झपटने की वारदात को अंजाम देते थे। बाद में, वे पुलिस को गुमराह करने के लिए बाइक को कहीं भी खड़ा करके कार में बैठकर भाग जाते थे।”

अवस्थी ने संवाददाताओं से कहा, उनके कब्जे से लगभग 100 ग्राम वजन की दस चेन जब्त की गई हैं और उनकी कीमत आठ-नौ लाख रुपये है। उनके द्वारा चुराई गई एक मोटरसाइकिल और एक कार को जब्त किया गया है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और कुछ कारतूस भी जब्त किए हैं। वे जयपुर, हरिद्वार और सीतापुर में अपराधों में शामिल थे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में झपटमारी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि वे कुछ समय के लिए दिल्ली के सीमापुरी इलाके में भी रहे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना शेर सिंह उर्फ शेरू (38), सनी शर्मा उर्फ ​रामपाल (30) और दया सागर (25) के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल