गुजरात: परिवार के तीन सदस्यों के इस्लाम धर्म अपनाया, इसके विरोध में हिंदू संगठनों की रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

पालनपुर (गुजरात)। गुजरात में एक हिंदू परिवार के तीन सदस्यों के इस्लाम धर्म अपनाने और इसके कारण परिवार के एक सदस्य के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले के खिलाफ दीसा शहर में शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक अक्षय राज मकवाना ने बताया कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए गए मार्ग के अलावा केवल एक समूह ने दूसरे मार्ग का इस्तेमाल किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, शनिवार को दीसा शहर में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली को पहले से निर्धारित मार्ग पर निकाला जाना था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : लूट के आरोप में गिरफ्तार आदिवासी की हिरासत में मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

एक शेख परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शोख परिवार पर आरोप है कि उसने सोलंकी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने या फिर 25 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav