Manipur में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि तेंगनौपाल जिले से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व के पैलेस गेट इलाके से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी प्रोग्रेसिव) के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए। उन्होंने बताया कि इसी दिन इंफाल पूर्व जिले के नोंगदा इलाके से प्रतिबंधित प्रेपाक (प्रो) के एक सदस्य को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को एक अलग अभियान के दौरान चूड़ाचांदपुर जिले के संगाईकोट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 36 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि बहस्पतिवार को तेंगनौपाल जिले के तराओ लामखाई इलाके से सुरक्षा बलों ने तीन देसी ‘पोंपी’ मोर्टार, स्थानीय रूप से निर्मित एक तोप, एक आईईडी और तीन हथगोले बरामद किए।

उन्होंने बताया कि बुधवार को भारत-म्यांमा सीमा के पास मोरेह थाना क्षेत्र के यांगौबुंग गांव में तीन आईईडी को निष्क्रिय भी किया गया। बृहस्पतिवार को चूड़ाचांदपुर जिले के सैकुल गांव से हथियारों और विस्फोटकों का एक जखीरा बरामद किया गया।

मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पिछले वर्ष इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की Negative Energy से हैं परेशान, ये Vastu Tips आजमाएं, एक नींबू बदल देगा किस्मत

Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

Melania Documentary Premiere | जब वॉशिंगटन में जुटी दुनिया की नामी हस्तियां, भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

Beating Retreat से Rahul Gandhi नदारद, BJP का तंज- देश को आराम-प्रचार वाला नेता नहीं चाहिए