बाहरी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद बवाना, बंबीहा गिरोह के तीन बदमाश पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2023

नीरज बवाना और बंबीहा गिरोह के तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद बाहरी दिल्ली के छावला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान राहुल, अमन दहिया और जसबीर के रूप में हुई है।

तीनों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी साल की शुरुआत में बाहरी जिले के रणहौला पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज होने के बाद हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 27 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे एक व्यक्ति अपने चचेरे भाइयों के साथ अपने कार्यालय में बैठा था, तभी तीन हथियारबंद लोग अंदर घुस आए और उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीनों अपराधी हरियाणा और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम के मामलों में वांछित थे।

प्रमुख खबरें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले असम के मुख्यमंत्री, विकास और कल्याणकारी पहलों पर हुई चर्चा

BMC चुनावों के लिए तारीखों का हो गया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष में दो फाड़, उमर अब्दुल्ला बोले: यह कांग्रेस का मुद्दा, INDIA Bloc का इससे कोई लेना-देना नहीं