हिमाचल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तीन नए शाखा कार्यालय खोले जाएंगेः बिक्रम सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

शिमला । उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि शिमला, कांगड़ा और बिलासपुर जिला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तीन नए शाखा कार्यालय खोले जाएंगे। यह जानकारी उन्होंने आज यहां क्षेत्रीय बोर्ड कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) निगम की 40वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इन तीन शाखा कार्यालयों के लिए भारत सरकार ने सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मेडिकल ट्रिब्यूनल भी गठित किया जाएगा। यह मामला राज्य सरकार के प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में ईपीएफओ के तहत पंजीकृत संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां ईएसआईसी व्याप्त नहीं है। इन संस्थानों को भी ईएसआईसी के तहत लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अपना इलाज करवा कर शिमला वापिस लौटे सीएम जय राम ठाकुर

उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा प्रदेश में प्रदान की जा सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। निगम द्वारा उद्योगों में कार्यरत्त कामगारों की सुविधा के लिए हर माह 15 तारीख को विभिन्न उद्योग परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ईएसआईसी के अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: अवैध पटाखा फैक्टरी सात लोगों की मौत का कारण बनी

बिक्रम सिंह ने लाभार्थियों को समयबद्ध ईएसआईसी पंजीकरण सुविधा प्रदान करने और विभिन्न संस्थानों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।  अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम सुमित खिमटा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनीता महाजन, उप निदेशक सह सदस्य सचिव क्षेत्रीय बोर्ड संजीव कुमार, राज्य चिकित्सा अधिकारी ईएसआईसी डॉ. अमित शालिवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डॉ. सुनील दत शर्मा,  बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, बोर्ड के सदस्य और मजदूर संघों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान