तेलंगाना में कोरोना वायरस के तीन नए मामले, कुल संख्या 39 पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के तीन नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। संक्रमित मरीज के संपर्क में आई हैदराबाद निवासी 64 वर्षीय महिला भी नए मरीजों में से एक है। मीडिया बुलेटिन के अनुसार, 57 वर्षीय एक शख्स और भद्राद्री-कोठगुडम की एक अन्य महिला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

बुलेटिन के अनुसार, भद्राद्री-कोठागुडम जिले, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम और रंगारेड्डी जिले के आवासीय इलाकों को संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीनों में से किसी मरीज ने विदेश की यात्रा नहीं की थी। कुल 39 मामलों में राज्य का कोरोना वायरस का पहला मरीज भी शामिल है जिसे बीमारी से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत