Mathura में दुर्लभ वन्य जीवों के अंगों की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दुर्लभ वन्य जीवों की हत्या कर उनके अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के मुताबिक आरोपी गोवर्धन क्षेत्र में वन्यजीवों के अंगों की सौदेबाजी करने पहुंचे थे।

मथुरा के वन विभाग ने दिल्ली में स्थित वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। वन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।

जिला वन अधिकारी (डीएफओ) वेंकटेश श्रीकर पटेल ने बताया कि दिल्ली में स्थित वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) से मिली जानकारी के आधार रविवार की रात टीम बनाकर राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया गया।

पटेल ने कहा कि वहां टीम को फिरोजाबाद के नारखी के निवासी संजय कुमार व वीरेंद्र सिंह तथा कासगंज के विकास कुमार वन्य जीवों के अंग बेचते हुए मिले। अधिकारी ने बताया कि उनसे उल्लू के नाखून और ‘मॉनीटर लिजार्ड’ के अंगों का सौदा किया गया था।

पटेल ने कहा कि जैसे ही तीनों तस्कर अंगों की आपूर्ति के लिए पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से उल्लू के 14 नाखून व मॉनीटर लिजार्ड के 50 अंग बरामद हुए। पटेल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Manchester United का नया सुपर-सब Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

India AI Summit: घोषणा-पत्र पर दुनिया एकमत, पर Binding Rules के बिना आगे का रास्ता मुश्किल

Infosys-TCS में 6% तक की बड़ी गिरावट, AI की टेंशन ने डुबोया IT Sector, Sensex भी क्रैश।

Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत