मध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Feb 16, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर महू- नीमच हाईवे पर बीती रात नामली के समीप पंचेड़ फंटे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सड़क हादसे में मृतकों के प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना जताई है और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। 

इसे भी पढ़ें: एक लाख परिवारों का एक साथ नये आवासों में गृह-प्रवेश

इससे कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां संग्राम सिंह, अभिराज सिंह और हर्षवर्धन को मृत घोषित किया गया। पृथ्वीपाल सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं ट्रक कुछ दूर आगे जाकर पलट गया औऱ ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा