कर्नाटक के बीदर जिले में कार और कूरियर वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

कर्नाटक के बीदर जिले में बुधवार सुबह एक कार और कूरियर सेवा वाहनके बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राचप्पा (57), नवीन (30) और नागराज (38) के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के नारायणखेड़ तालुक के निवासी थे। उसने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे भालकी तालुक के नीलामंडी टांडा के पास हुई, जब वे लोग कलबुर्गी जिले में श्री दत्तात्रेय मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य लोग और बोलेरो चालक घायल हो गए, जो बीदर के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा