America के आर्कंसा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

अमेरिका के आर्कंसा राज्य में एक निजी पार्टी के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। जोन्सबोरो पुलिस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि जब अधिकारी रविवार सुबह पांच बजे जोन्सबोरो के मुख्य इलाके में पहुंचे तो घटनास्थल पर कई पीड़ित घायल अवस्था में मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं।

 पुलिस के अनुसार, हमलावर के परिचित एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना में हमलावर की भी मौत हो गयी। उसने बताया कि एक अन्य महिला घायल हो गयी है जो हमलावर की परिचित बतायी जा रही है।

पुलिस ने रविवार दोपहर को बताया कि घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका हमलावर से कोई संबंध नहीं है। गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोलीबारी की वजह या अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई