Patna के मोकामा में महिला पर एसिड हमला करने मामले में तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

बिहार पुलिस ने मोकामा में 40 वर्षीय एक महिला पर हुए एसिड हमले के सिलसिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाढ़ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नीतू देवी ने पीड़िता और अपने पति के बीच कथित अवैध संबंध के शक में सुमन देवी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि नीतू देवी ने मोहम्मद एहसान को हमला करने के लिए सुपारी दी थी और वारदात के बाद उसे बड़ी रकम देने का वादा किया था। पुलिस ने नीतू देवी के परिसर से 97,000 रुपए नकद बरामद किए हैं, जिसे एहसान को भुगतान के लिए रखा गया बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी